सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी ने जीता एसएसबी की अंतरसीमांत टेबल टेनिस का खिताब

अल्मोड़ा : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) क्षेत्रक मुख्यालय में दो दिवसीय अंतर सीमात टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी ने जीत लिया। उप महानिरीक्षक अनुज थपलियाल ने सिलीगुड़ी की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी भेंट कर क्रीड़ा गतिविधियों के साथ ही देश की आंतरिक एवं वाह्य सुरक्षा के के लिए तत्पर रहने का आह्वान करते हुए अधिकारियों व जवानों में जोश भरा।क्षेत्रक मुख्यालय में दो दिन तक चली चैंपियनशिप में एसएसबी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शुभारंभ महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय अनुज थपलियाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर अपनी अपनी बटालियन व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में सीमातं मुख्यालय सिलीगुड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चैपिंयन ट्रॉफी अपने नाम की। एकल मुकाबले में हेड कास्टेबल सुरंजन शर्मा ने बाजी जीती। हेड कास्टेबल ओइनम रवि चंद्रा सिंह दूसरे स्थान पर रहे। युगल मुकाबले में कास्टेबल सुरजंन शर्मा व हेड कास्टेबल आइनम रवि चंद्रा सिंह की जोड़ी ने कांस्टेबल एम सुशाता सिंह व मुकेश कुमार संदू की जोड़ी को हरा कर पहला स्थान हासिल किया। विजेता खिलाडियों को डीआइजी ने पदक, ट्रॉफी तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताएं शैलेंद्र कुमार पाडे के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर उप कमाडेंट संजीव तिवारी, सहायक कमाडेंट सागर जोशी आदि मौजूद रहे।